अपडेटेड 25 February 2025 at 19:42 IST

Weather: हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा, IMD ने दी जानकारी

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Minimum temperatures in Haryana and Punjab are above normal, IMD informed | Image: PTI

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रोहतक में 12.6 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान..

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, हिसार और करनाल में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 14.3 डिग्री और मोहाली में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में 12.7 डिग्री, बठिंडा में 13.0 डिग्री, पठानकोट में 13.3 डिग्री और फरीदकोट में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Fungal Infection: क्यों होता है फंगल इंफेक्शन? जानिए बचाव के तरीके

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 19:42 IST