दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
- भारत
- 1 min read
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.7 डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 115 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 11:04 IST