PM मोदी का VIDEO हटाने की जुर्रत कर Meta ने कर दी भारी भूल, मार्क जुकरबर्ग से सीनियर अफसर तक को मोदी सरकार ने कैसे किया घुटने टेकने पर मजबूर?
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM), डीपफेक कंटेंट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के संचालन में हुई गलतियों को लेकर सरकार से माफी मांगी है। वहीं, पीएम मोदी के वीडियो हटाए जाने पर Meta चीफ ने भारत सरकार से माफी मांगी।
- भारत
- 3 min read
Meta Apologise to indian government: भारतीय संसद की स्थायी समिति की चेतावनी के बाद Meta ने भारत सरकार से माफी मांग ली है। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM), डीपफेक कंटेंट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के संचालन में हुई गलतियों को लेकर भारत सरकार से माफी मांगी है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाए जाने की घटना पर मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से माफी मांगी और उन्होंने आगे से ऐसी गलती दोबारा न हो, उसके लिए भी भरोसा दिया है।
Meta के खिलाफ केंद्र सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन
इससे पहले भारतीय संसद की स्थायी समिति ने पीएम नरेंद्र मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाए जाने पर संसदीय समिति ने कड़ा रुख अपनाया था। प्रधानमंत्री के वीडियो हटाए जाने पर समिति ने मेटा पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
संसदीय समिति द्वारा Meta अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई थी। इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 3 जुलाई, 2026 को मेटा को एक नोटिस जारी किया था। समिति द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अंततः गुरुवार, 5 अगस्त को मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को केंद्र सरकार से माफी मांगनी पड़ी।
मार्क जुकरबर्ग ने CSAM मामले में मांगी माफी
गुरुवार को मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने CSAM (बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफ़ॉर्म के संचालन में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी है। उन्हें यह स्पष्ट कर दिया गया कि वे 'मध्यस्थ' की परिभाषा में नहीं आते हैं। वे खुद तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिलेगा। इसलिए IT एक्ट के तहत 'सेफ हार्बर' का प्रावधान उन पर लागू नहीं होता है।
मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से उस समय माफी मांगी जब संसद की स्थायी समिति ने मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत माफी मांगने को कहा था। समिति ने चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है, जिसके बाद जुकरबर्ग ने अपनी गलतियों पर खेद व्यक्त किया है।
PM मोदी के VIDEO हटाने पर Meta चीफ ने मांगी माफी
CEO मार्क जुकरबर्ग द्वारा भारत सरकार से माफी मांगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाए जाने की घटना पर मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से माफी मांगी और उन्होंने आगे से ऐसी गलती दोबारा न हो, उसके लिए भी सरकार को भरोसा दिया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 5 August 2026 at 23:27 IST