BREAKING: मेघालय की सियासत से बड़ी खबर, UDP के 12 में से 8 विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि हम मेघालय विधानसभा के 8 चुने हुए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।

 
Follow :
UDP 8 MLA Joins BJP | Image: x

UDP 8 MLA Joins BJP: मेघालय की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायकों ने आज, 23 सितंबर 2026 को बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक डेवलपमेंट के बाद अब विधानसभा में बीजेपी की संख्या डबल डिजिट में पहुंच गई है।

दिलचस्प बात यह है कि मेघालय में पार्टी के विरोधी नहीं, बल्कि सहयोगी दल के विधायकों ने ही पाला बदल लिया है। इस दलबदल से राज्य में बीजेपी की ताकत में इजाफा हुआ है। इसी के साथ बीजेपी 60 सदस्यीय विधानसभा में एनपीपी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब मेघालय विधानसभा में बीजेपी के विधायक 2 से बढ़कर 10 हो गए।

शाह से मुलाकात के बाद BJP में शामिल

हाल ही में यूडीपी विधायकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। शाह ने कई मसलों पर इन विधायकों को आश्वासन दिया था। इनमें से एक कोयला खनन और खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी शामिल है। इसी के बाद ही यूडीपी के 8 विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया था।

रिजिजू ने सभी 8 विधायकों का किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इन आठ विधायकों के बीजेपी का दामन थामने के बाद कहा, ‘हम मेघालय विधानसभा के 8 चुने हुए सदस्यों (विधायकों) का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। वे पहले UDP से जुड़े थे, जो एक बहुत अहम क्षेत्रीय पार्टी है। पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई तरक्की और बदलाव, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ नरेंद्र मोदी जी का दिल से जुड़ाव और जिस तरह से भाजपा ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है, उसे देखते हुए ये सभी 8 विधायक प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं।’

September 23, 2026

कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर BJP में शामिल- संबित

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने 8 विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेघालय में डबल इंजन की सरकार है। यह सभी विधायक सरकार के कार्यप्रणाली से प्रभावित हो कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है यूडीपी

बीजेपी की तरह ही यूडीपी भी सत्ताधारी एनपीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। 2023 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कॉनराड संगमा की एनपीपी को 60 सदस्यों वाली विधानसभा में 26 सीटें मिली थीं। उन्होंने यूडीपी के 12 और बीजेपी के दो विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। जबकि विपक्षी टीएमसी और कांग्रेस को 5-5 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी के 4 विधायक चुने गए थे। कॉरनाड संगमा को कुल 40 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। मेघालय में अगला विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल से ज्यादा वक्त बाकी है। इससे पहले सत्ता पक्ष की पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के विधायकों ने पाला बदल लिया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शालीमार बाग में देर रात गरजा बुलडोजर, मदीना मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाया गया; AIMIM नेता बोले- कुरान तक निकालने नहीं दिया

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 September 2026 at 11:26 IST