Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
Meenakshi Natarajan: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है, जिसके बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है।
- भारत
- 2 min read
Meenakshi Natarajan: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण बदल गया है। बीजेपी ने मीनाक्षी के नामांकन फॉर्म पर आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने कई जानकारी छिपाई हैं। इस घटनाक्रम के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका पर्चा रद्द कर दिया।
क्यों हुआ मीनाक्षी नटराजन नामांकन रद्द?
बीजेपी ने मीनाक्षी के नामांकन फॉर्म पर आपत्ति जाजते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने क्रिमिनल केस की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार को अपने खिलाफ लंबित मामलों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन मीनाक्षी नटराजन ने ऐसा नहीं किया। इस घटना के बाद बीजेपी ने विरोध किया, जिसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया है। मीनाक्षी नटराजन को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।
कांग्रेस ने आरोपों को बताया गलत
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सिरे से खारिज किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ उठाई गई आपत्ति पूरी तरह निराधार है। पार्टी के दवा किया कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उन्हें बस अदालत की ओर से एक सामान्य नोटिस प्राप्त हुआ था।
18 जून को राज्यसभा चुनाव
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। विधानसभा में भाजपा के पास 164 विधायक हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो संख्या के आधार पर बीजेपी दो राज्यसभा सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है। वहीं, तीसरी सीट के लिए क्रॉस वोटिंग या अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वहीं कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना मजबूत हो गई है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 June 2026 at 19:16 IST