Leaves Benefits: सर्दियों में फ्लू और खांसी से बचाव के लिए खाएं ये 4 तरह के पत्ते, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी
सर्दी में बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए 4 तरह के मेडिसिनल पत्ते, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
Winter Health Tips: कुछ पत्ते शरीह को डिटॉक्स करने के साथ स्किन को भी साफ और ग्लोइंग बनाते हैं, साथ ही ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं, स्ट्रेस कंट्रोल रहता है और सांस की समस्याओं में आराम मिलता है। इसके अलावा कुछ पत्तों में दर्द को दूर करने वाले औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द, बुखार और अस्थमा में राहत देते हैं। इसलिए ये पत्ते किसी दवाईं से कम नहीं। इन हर्बल पत्तों में दिमाग को शांत करने की भी ताकत होती है।
सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताlते हैं कि इन 4 तरह के मेडिसिनल पत्ते, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि ये चार तरह के पत्ते सेहत पर कैसा असर करते हैं।
अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्ते आसानी से आस-पास मिल जाते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ओवरऑल हेल्थ सुधारते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस और लो बैक पेन जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।
पारिजात के पत्ते
पारिजात, जिसे हार-श्रृंगार या नाइट जैस्मीन भी कहा जाता है, न सिर्फ अपने फूलों की खुशबू के लिए फेमस है बल्कि इसके सेहत के लिए भी बहुत फायदे होते हैं। इसमें पाए जाने वाले अल्कलॉइड दर्द और बुखार में राहत देते हैं। यह रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है। इनका सेवन करने से अस्थमा, सर्दी, खांसी, जुकाम और बलगम जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा ये दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करना प्रभावी होता है, लेकिन दिन में एक या दो बार से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
तुलसी के पत्ते
तुलसी, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और स्ट्रेस और एंजाइटी कम करने में मदद करती है। यह रेस्पिरेटरी हेल्थ के लिए लाभकारी है, खांसी, सर्दी, जुकाम और अस्थमा जैसी समस्याओं में आराम देते है। तुलसी की चाय बनाकर या अपनी नियमित चाय में कुछ ताजे पत्ते मिलाकर इनका सेवन करना सबसे आसान तरीका है। इसे अदरक या नींबू के साथ मिलाकर इसके फायदे और भी बढ़ाए जा सकते हैं।
नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में डिटॉक्सिफिकेशन पावर होती है, जो शरीर को अंदर से साफ करती है। ये स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इनका सेवन करने से एक्ने और एलर्जी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। नीम के पत्ते दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इन 4 तरह के मेडिसिनल पत्तों का सेवन करके आप सर्दी में बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 29 October 2025 at 22:08 IST