अपडेटेड 11 July 2025 at 08:10 IST

'गैर-जिम्मेदाराना', 'अशोभनीय', पंजाब के CM भगवंत मान के बयान पर भड़का MEA, PM मोदी के विदेश दौरे पर की थी ये टिप्पणी

Bhagwant Mann comment on PM Modi foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पता नहीं वो कहां-कहां जाते रहते हैं- 'मैग्नेसिया', 'गैल्वेसिया', 'टार्वेसिया' जैसी जगहों पर।

Follow :  
×

Share


pm modi- bhagwant mann | Image: ANI

MEA Slams Bhagwant Mann: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में ऐसी टिप्पणी की थी, जिस पर विदेश मंत्रालय ने उन्हें फटकार लगाई। विदेश मंत्रालय ने उनके बयान को 'गैर जिम्मेदराना' और 'अफसोसनजनक' बताया। साथ ही यह भी कहा कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान शोभा नहीं देता।

2-9 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच देशों की यात्रा की थी। उनके इसी विदेश दौरे पर पंजाब के CM भगवंत मान ने तंज कसा और उनकी यात्राओं का मजाक उड़ाते हुए अजीब नामों का इस्तेमाल किया। मान ने कहा था कि वो (प्रधानमंत्री मोदी) पता नहीं कहां-कहां जाते रहते हैं- 'मैग्नेसिया', 'गैल्वेसिया', 'टार्वेसिया' जैसी जगहों पर जाते हैं।

आपको शोभा नहीं देता ऐसा बयान- MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सीएम भगवंत मान का नाम लिए बिना उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमने एक उच्च सरकारी अधिकारी द्वारा ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में कुछ टिप्पणियां देखी हैं। ये टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और खेदजनक हैं और सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देतीं।"

मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करती हैं।

क्या कहा था CM भगवंत मान ने…? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पांच देशों ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया की यात्रा की थी। इसमें से 4 देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके विदेश दौरे पर सवाल उठाए। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फिर कहीं गए... इस बार लगता है वह घाना भी गए। पता नहीं कहां-कहां जाते रहते हैं- 'मैग्नेसिया', 'गैल्वेसिया', 'टार्वेसिया' जैसी जगहों पर। उन्होंने यह भी कहा कि उनको 140 करोड़ की आबादी वाले देश में रहना पसंद नहीं। वे वहां जाते हैं जहां 10 हजार लोग रहते हैं और वहां उनको सर्वोच्च पुरस्कार मिल रहे हैं। मान ने आगे यह भी कहा कि यहां तो 10 हजार लोग JCB देखने के लिए जमा हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar: एक गलती महागठबंधन को पड़ेगी भारी? राहुल-तेजस्वी की गाड़ी पर 'नो एंट्री' से गरमाई सियासत, पप्पू यादव को लेकर अटकलें तेज


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 08:10 IST