बुआ मायावती का पिघला दिल, आकाश आनंद की बसपा में फिर हुई वापसी, मिली कौन सी जिम्मेदारी?
UP: आकाश आनंद की फिर से घर वापसी हो गई है। सोमवार को BSP प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय संयोजक पद की कमान सौंप दी है।
- भारत
- 3 min read
UP: सोमवार, 5 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने पार्टी के हित का हवाला देते हुए अपने भतीजे को एक बार फिर बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक पद की कमान सौंप दी है।
आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाने को लेकर मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनंद को पुनः BSP का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है।
उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनंद के ऊपर भी निर्भर करेगा।'
'बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है-मायावती
आकाश आनंद को फिर राष्ट्रीय संयोजक बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मायावती ने कहा 'जैसा कि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलताएं अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।'
आगे उन्होंने कहा कि यहां यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिए सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुए व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिए ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिए गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।'
पार्टी में आकाश के व्यक्तित्व को लेकर मायावती ने क्या कहा?
मायावती ने आगे कहा 'वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनंद के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।'
हिदायत के साथ सौंपी जिम्मेदारी
मायावती ने आगे कहा कि पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 5 October 2026 at 18:30 IST