अपडेटेड 26 May 2024 at 12:32 IST

नीम के पेड़ पर आम का फल, मंत्री जी के बंगले में दिखा अजब नजारा, VIDEO देख कहेंगे गजब

Madhya Pradesh: भोपाल से एक बड़ा अनोखा मामला सामने आया है जिसमें नीम के पेड़ पर रसीले रसीले आम लटके देखे गए हैं। इस वीडियो को खुद मंत्री ने शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


नीम के पेड़ पर आम | Image: @prahladspatel/X

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ा अनोखा मामला सामने आया है जिसमें नीम के पेड़ पर रसीले रसीले आम लटके देखे गए हैं। इस वीडियो को खुद मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जो ये वीडियो देख रहा है, वो हैरान रह जा रहा है। जब पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी अपने बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम लटके देखे तो हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और लोगों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जब मंत्री के बंगले में नीम के पेड़ पर दिखे आम

प्रहलाद सिंह पटेल ने दो दिन पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला था जिसे देख लोगों की नजरें थम गई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक बड़े से नीम के पेड़ पर आम के गुच्छे गुच्छे ही लटके नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मंत्री ने कैप्शन में लिखा कि जब आज उन्होंने अपने भोपाल वाले घर में नीम के एक पेड़ पर आम के फल देखे तो उसके नजदीक जाकर उसे देखने लगे। ये देखकर उनका मन गदगद हो गया है।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आगे लिखा- ‘किसी हुनरमंद बागवान ने सालों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है’। ये नीम का पेड़ लगभग 20 से 25 साल पुराना बताया जा रहा है। खबरों की माने तो भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाद प्रहलाद पटेल का बंगला सभी बंगलों में सबसे बड़ा है जो प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में स्थित है।

इस वीडियो में पटेल के साथ साथ और भी कई लोग नजर आ रहे हैं जो ये अजूबा देखकर हैरान रह गए और अपने अपने फोन में इस खूबसूरत तस्वीर को कैद करने लगे। बता दें कि इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है और पटेल शनिवार को काम का जायजा लेने पहुंचे थे। ये वीडियो उसी दौरान का बताया जा रहा है। 

मुमकिन है नीम के पेड़ पर आम आना?

कई विशेषज्ञों ने बताया कि नीम के पेड़ पर आम आना मुमकिन है। ये काम कई साल पहले किया गया होगा जब शायद नीम के पेड़ में आम की डाल की क्राफ्टिंग कर दी गई होगी और अब उसने फल देना शुरू कर दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कई बार पेड़ों में फलो की गुठली गिर जाती है जिससे पौधे उग आते हैं और बाद में फल आने लगते हैं।

ये भी पढ़ेंः जिंदगी भर का जख्‍म दे गया दिल्‍ली का बेबी केयर...7 नवजात जिंदा जले; बच्चे को तलाशती मां का दर्द

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 May 2024 at 12:32 IST