अपडेटेड 25 February 2025 at 19:37 IST

3 लड़कियों से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पालघर जिले के विरार में दो बहनों समेत तीन लड़कियों से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में वांछित 45 वर्षीय शख्स को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow :  
×

Share


3 लड़कियों से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी | Image: Representative

पालघर जिले के विरार में दो बहनों समेत तीन लड़कियों से कथित तौर पर बलात्कार के मामले में वांछित 45 वर्षीय शख्स को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में विरार के चंदनसार इलाके में अपने घर में 13 और 17 साल की दो बहनों समेत तीन लड़कियों के पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से एक आरोपी के दोस्त की बेटी है जो जेल में है, जबकि दो लड़कियां उसकी पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़कियों के साथ बार-बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 23 फरवरी को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है और मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Mahashivratri Wishes 2025: प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि पर संदेश

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 19:37 IST