अपडेटेड 23 December 2024 at 12:46 IST

ठाणे में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 20 नवंबर को हुई जब दिवा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची अपने घर पर अकेली थी।

Follow :  
×

Share


13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh | Image: X

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 20 नवंबर को हुई जब दिवा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची अपने घर पर अकेली थी। हालांकि उसके परिवार ने इस संबंध में एक महीने बाद शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया।

मुंब्रा थाने से एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित का पड़ोसी था। उसने बच्ची को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था और उससे छेड़छाड़ की थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सीमा हैदर के पेट में 7 माह का बच्चा, VIDEO में सचिन को 2 सबूत दिखा बोली- यू आर अगेन पापा


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 23 December 2024 at 12:46 IST