लोगों को फंसाने के लिए बम विस्फोट की झूठी जानकारी देने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने बम ‍‍‍विस्फोट करने की फर्जी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Man arrested for giving false information | Image: X

कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने बम ‍‍‍विस्फोट करने की फर्जी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पांच लोगों से बदला लेने के लिए फोन कर झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दावा किया कि पांचों लोगों ने शहर में पिछले साल हुए रामेश्वरम कैफे विस्फोट जैसा विस्फोट करने की साजिश रची है।

संदिग्ध सैयद ने नौ जनवरी को पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया था और झूठा आरोप लगाया था कि इस्माइल, अल्ताफ, नाहिद, अमजद और हुमायूं शहर में विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बदला लेने के लिए पांच लोगों को मामले में फंसाने की कोशिश की थी।"

इसे भी पढ़ें: कोई ग्राम प्रधान, कोई लग्जरी कारों का मालिक...पुलिस ने पकड़ा वसूली गैंग

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 19:30 IST