BREAKING: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट, होटल मालिक लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी 2 दिन और बढ़ी, कुक केशव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Delhi Hotel Fire Update: मालवीय नगर स्थित हौज रानी में आग की घटना मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस दर्दनाक मामले में दिल्ली पुलिस दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

 
Follow :
लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी 2 दिन और बढ़ी, कुक केशव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत | Image: Republic

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के 'फ्लोरिश स्टे' होटल (गैस्ट हाउस) में लगी भीषण आग मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। होटल के मलिक लवकेश जबाज के बाद अब पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस दर्दनाक मामले में फरार चल रहा आरोपी जय मिश्रा ने साकेत कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी केशव नेगी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार साकेत कोर्ट ने होटल मलिक लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं, कोर्ट ने केशव नेगी को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी बढ़ी

मालवीय नगर अग्निकांड में होटल के मलिक और मुख्य आरोपी लवकेश जबाज की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज की पुलिस कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ा दी है। 

वहीं, आरोपी कुक केशव नेगी ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसके बाद अदालत ने खारिच करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में जय मिश्रा नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में रूपेश की भूमिका सामने आई है और उसकी गिरफ्तारी जरूरी है।

June 8, 2026

हादसे में 22 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 'फ्लोरिश स्टे' होटल में भीषण आग 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां की रसोई से शुरू हुई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में अधिकतर विदेशी नागरिक बताए गए। वहीं, 7 जून को एक अन्य घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 17:00 IST