अपडेटेड 18 March 2026 at 12:56 IST

'प्रेम हमसे किए और शादी मोदी जी के साथ', राज्यसभा में ऐसा किसके लिए बोले मल्लिकार्जुन खड़गे? सुन PM भी मुस्कुरा दिए

Rajya sabha: राज्यसभा से रिटायर हो रहे 37 सांसदों को आज विदाई जा रही है। इस मौके पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विदाई का पल भावुक करने वाला होता है। राजनीति में रहने वाले लोग पब्लिक लाइफ में कभी रिटायर्ड नहीं होते और देश की सेवा के जज्बे में कभी टायर्ड भी नहीं होते।

Follow :  
×

Share


राज्यसभा में पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: Youtube- Sansad TV

Rajya Sabha Session: राज्सभा में आज (18 मार्च) को रिटायर हो रहे 37 सदस्यों को आज विदाई दी जा रही है। इस मौके पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में फेयरवेल स्पीच दी। वे इस दौरान थोड़े भावुक होते नजर आए। उन्होंने कहा कि विदाई के जिक्र से मन भारी हो जाता है और कहां से शुरू करें ये समझ नहीं आता।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोग पब्लिक लाइफ में कभी रिटायर्ड नहीं होते और देश की सेवा के जज्बे में कभी टायर्ड भी नहीं होते। 54 साल के संसदीय अनुभव के बावजूद उन्हें आज भी सीखने की जरूरत महसूस होती है।

खड़गे की बातों पर सदन में लगे ठहाके

अपनी स्पीच के दौरान कांग्रेस नेता ने राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे सदन में ठहाके गूंज उठे। उनकी बातें सुन वहां मौजूद पीएम मोदी भी मुस्कुरा दिए। खड़गे ने कहा कि एचडी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री और कई पदों पर रहें। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। उनके साथ काम किया। क्या हुआ मुझे मालूम नहीं। वो प्रेम हमारे साथ किए, मोहब्बत हमारे साथ किए, लेकिन शादी मोदी साहब के साथ किए।

उनकी ये बातें सुन सदन में मौजूद सांसद ठहाके लगाने लगे। पीएम मोदी भी इस दौरान हंसते नजर आए।

रामदास अठावले का भी किया जिक्र

खड़गे ने अपने भाषण में रामदास अठावले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो अपनी कविता के रूप में ही हमेशा मोदी जी का गुणगान करते हैं। आपको छोड़कर उन्हें दूसरी कविता ही नहीं आती। जो कविता उन्होंने लिखी है वो आपके बारे में ही लिखी है।  

अपने भाषण के दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि जाने वाले सदस्य भविष्य में भी संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

सांसदों की विदाई पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा हमेशा बना रहेगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार जैसे नेताओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा जी, खड़गे जी, शरद पवार जी... यह ऐसे वरिष्ठ लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्यप्रणाली में गई है। सभी नए सदस्यों को इनसे सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता', राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए बोले PM मोदी, खड़गे- शरद पवार की तारीफ की
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 12:56 IST