अपडेटेड 21 December 2025 at 16:07 IST
फटने लगा है पुराना राशन कार्ड? अब घर बैठे बनाएं ATM जैसा दिखने वाला PVC कार्ड, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
फट रहे राशन कार्ड को ATM जैसे PVC कार्ड में बदला जा सकता है। साथ ही Mera Ration ऐप से आप ऑनलाइन अपने राशन कार्ड की सभी जानकारियां पा सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस।
Digital Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर आई है। अगर आपका भी राशन कार्ड फट रहा है या खराब हो गया है, तो आप इसे आसानी से ATM जैसे PVC कार्ड में बदलवा सकते हैं। सरकार की ओर से Mera Ration ऐप का इस्तेमाल कर आप ई-राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप नजदीकी दुकान से PVC कार्ड में प्रिंट करवा सकते हैं।
क्या है Mera Ration ऐप?
Mera Ration ऐप नाम से सरकार ने एक मोबाइल ऐप बनवाया है, जो राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड को डिजिटल रूप में देखने और मैनेज करने की सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप से आप अपने राशन कार्ड की जानकारी, राशन की मात्रा और वितरण की स्थिति भी देख सकते हैं।
कैसे बनवाएं PVC राशन कार्ड?
1. सबसे पहले अपने फोन में Mera Ration ऐप इंस्टॉल करें।
2. ऐप में लॉगइन करने के लिए Beneficiaries Users को चुनें।
3. राशन कार्ड से लिंक आधार नंबर को दर्ज करके कैप्चा भरें।
4. OTP की मदद से लॉगइन करें।
5. होम स्क्रीन पर ई-राशन कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें।
6. नजदीकी दुकान से इस ई-राशन कार्ड को PVC कार्ड में प्रिंट करवाएं।
PVC राशन कार्ड आपके राशन कार्ड को खराब होने से बचाता है। इससे आप आसानी से अपने राशन कार्ड को संभाल सकते हैं। इसे अपने पर्स में रख सकते हैं और कहीं भी ले जा सकते हैं।
राशन कार्ड की जानकारी कैसे देखें?
Mera Ration ऐप में लॉगइन करने के बाद, आप अपने राशन कार्ड की जानकारी, राशन की मात्रा और वितरण की स्थिति को देख सकते हैं। आप अपने पिछले राशन वितरण की जानकारी भी देख सकते हैं। PVC राशन कार्ड बनवाना एक आसान और सुविधाजनक प्रक्रिया है। इससे आप अपने राशन कार्ड को खराब होने से बच सकते हैं और आसानी से संभाल सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही Mera Ration ऐप डाउनलोड करें और अपना PVC राशन कार्ड बनवाएं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 December 2025 at 16:07 IST