BREAKING: हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, 8 लोगों की मौत

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई।

 
Follow :
हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की टैक्सी, 8 की मौत, कई गंभीर | Image: AI

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। चंबा जिले के पांगी में बैरागढ़-पांगी-साच पास रोड पर कलावन के पास टूरिस्ट को ले जा रही एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे पर्यटकों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टैक्सी एक एर्टिगा कार थी, जो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई। 

May 31, 2026

टैक्सी ड्राइवर के अलावा 7 लोग थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना 29 मई की आधी रात को हुई थी। इस हादसे में टूरिस्ट को ले जा रही टैक्सी ड्राइवर के साथ गाड़ी में सवार अन्य सात लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क के गुजर रहे अन्य पर्यटकों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई हैं, वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

बचाव कार्य में परेशानी

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें पहुंच गई। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि गाड़ी बहुत ऊंचाई से खाई में गिरी थी, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद पुलिस ने क्या कहा?

इस दर्दनाक हादसे के बाद चंबा, हिमाचल प्रदेश अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने कहा, 'गाड़ी में 8 लोग सवार थे और वे सभी मृत पाए गए। क्योंकि गाड़ी बहुत ऊंचाई से गिरी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन करना बहुत कठिन था। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।

May 31, 2026

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 31 May 2026 at 17:41 IST