अपडेटेड 29 January 2025 at 13:41 IST
भुवनेश्वर में दवा गोदाम में लगी भीषण आग : दमकल अधिकारी
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक दवा के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के रुद्रपुर इलाके में सिम्फनी मॉल के पास गोदाम में आग लगी।
भुवनेश्वर में दवा गोदाम में लगी भीषण आग | Image:
Pixabay
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक दवा के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के रुद्रपुर इलाके में सिम्फनी मॉल के पास गोदाम में आग लगी।
उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे गोदाम में लगी आग देख दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 January 2025 at 13:41 IST