कर्ज माफी पर महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, बोले- किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र बीजेपी चीफ रविंद्र चव्हाण ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की है।
- भारत
- 3 min read
महाराष्ट्र बीजेपी चीफ रविंद्र चव्हाण ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की है। चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसा नेतृत्व हैं, जो किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसा नेतृत्व हैं, जो किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि फडणवीस केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए ठोस निर्णय लेते हैं। यही वजह है कि प्रदेश का किसान समाज पूरी मजबूती के साथ देवाभाऊ और सरकार के पीछे खड़ा है'।
रविंद्र चव्हाण ने किसानों की कर्ज माफी के भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित देवेंद्र फडणवीस के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खेत एवं पानंद (ग्रामीण संपर्क) सड़कों का निर्माण, जलयुक्त शिवार अभियान, खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आधुनिक तकनीक का उपयोग, तथा कृषि पंपों को दिन के समय निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब गांव-गांव तक पहुँच रहा है।
'किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता'
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक संजय कुटे ने राज्य के समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अभिनंदन का प्रस्ताव रखा। उपस्थित किसानों ने हाथ उठाकर उसका समर्थन किया और "देवाभाऊ" के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा। सम्मान को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि वह इस कार्यक्रम को केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि किसानों से सीधे संवाद का अवसर मानते हैं।
उन्होंने कहा, "हमने कर्जमुक्ति का निर्णय किसी चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है। किसानों का हित हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। कई लोगों को लगता था कि सरकार कर्जमाफी नहीं करेगी और आंदोलन करने पड़ेंगे, लेकिन यह महायुति की सरकार है, किसानों की देवाभाऊ सरकार है।"
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 7.5 अश्वशक्ति क्षमता तक के कृषि पंपों को दिन के समय निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही इन पंपों पर बकाया 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि किसानों पर पुराने कर्ज और बकाया का बोझ पूरी तरह समाप्त हो, ताकि वे नए उत्साह के साथ अपने भविष्य की नई शुरुवात कर के नया इतिहास लिख सकें।"
कार्यक्रम में मौजूद किसानों के उत्साह और सहभागिता से यह स्पष्ट दिखाई दिया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर किसान समाज में विश्वास और संतोष का वातावरण है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 July 2026 at 09:07 IST