अपडेटेड 21 March 2026 at 10:17 IST
रेप कांड में आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात के पैर धोती दिखी महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर, CM ने तुरंत इस्तीफा मांगा; गंवाई कुर्सी
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रेपकांड आरोपी फर्जी बाबा अशोक खरात के साथ फोटो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानें क्या है पूरी कहानी।
Rupali Chakankar Resignation: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि नासिक में फर्जी बाबा अशोक खरात रेप केस अब गरमा गया है। वहीं, रुपाली का नाम इस कांड से इसलिए जुड़ गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष रुपानी इस फर्जी बाबा का स्वागत करते नजर आ रही है।
‘फर्जी बाबा’ के चक्कर में फंसी महिला आयोग की अध्यक्ष
रेप केस में आरोपी बाबा के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर की तस्वीर सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने हंगामा काटा और पद से हटाने की मांग की, इसके बाद रुपाली को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात के लिए बुलाया, इस मुलाकात के दौरान सीएम ने साफ तौर पर रुपाली को इस्तीफा देने के लिए कहा। सूत्रों की मानें तो सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रुपाली को चर्चा के लिए वर्षा निवास बुलाया था। जहां उन्होंने आयोग की अध्यक्ष को तुरंत पद से इस्तीफा देने को कहा।
शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, 'महिला आयोग की अध्यक्ष का काम महिलाओं को न्याय दिलाना है, लेकिन वे ऐसे व्यक्ति के पैर धो रही थीं जिस पर बलात्कार का आरोप है।'
CM फडणवीस के साथ मुलाकात
विपक्ष के दबाव के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रुपाली चाकणकर को वर्षा निवास पर चर्चा के लिए बुलाया। मुलाकात में सीएम ने तुरंत इस्तीफा देने को कहा। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक के बाद रुपाली चाकणकर ने इस्तीफा पत्र सौंप दिया।
नासिक ज्योतिषी कांड ने पकड़ा तूल, बाबा पर बड़े आरोप
पुलिस के मुताबिक स्व-घोषित ज्योतिषी अशोक खरात को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि बाबा ने उसे ऑफिस बुलाया और पति की जान खतरे में बताकर नशीला पेय पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार बाबा ने बलात्कार किया।
आरोपी के पास से मिले आपत्तिजनक वीडियो
हैरानी वाली बात ये है कि, पुलिस को आरोपी के पास कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि मामले में कई पीड़ित महिलाएं हो सकती हैं। फिलहाल इस फर्जी बाबा खरात को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इससे पहले रुपाली चाकणकर ने पुलिस को पत्र लिखकर SIT गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी, महिला आयोग ने सभी पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने और उन्हें सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस मामले ने महाराष्ट्र राजनीति में चर्चा तेज कर दी है। महिला आयोग जैसी संवेदनशील संस्था का कनेक्शन बाबा से होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिससे सभी पक्ष इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई तथ्य सामने आने वाले हैं, फर्जी बाबा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे कई बड़े राज खुलेंगे।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 08:34 IST