Maharashtra MLC Polls: BJP ने पांच सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
Maharashtra MLC polls: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जहां 23 अक्टूबर को मतदान होना है।
- भारत
- 2 min read
Maharashtra MLC polls: रविवार, 4 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए ग्रेजुएट और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों से तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जहां पांच सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। हालांकि, अभी बीजेपी ने 2 सीटों के लिए पत्ते नहीं खोले हैं।
बता दें कि जिन सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनमें औरंगाबाद (संभाजी नगर), पुणे और नागपुर डिवीजन की तीन ग्रेजुएट सीटें और अमरावती और पुणे डिवीजन की दो टीचर सीटें शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने पांच में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है।
नागपुर स्नातक सीट पर सुधाकर कोहळे
पार्टी ने नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, BJP ने पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्र से स्मिता जाधव और पुणे डिवीजन टीचर्स चुनाव क्षेत्र से कौस्तुभ गावड़े को मैदान में उतारा है।
बता दें कि हर दो साल में होने वाले चुनाव पांच लेजिस्लेटिव काउंसिल सीटों के लिए हो रहे हैं, जिनके मौजूदा सदस्य 6 दिसंबर, 2026 को रिटायर होने वाले हैं।
कांग्रेस ने पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा की
कांग्रेस ने पांच में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। उसने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट से अभिजीत वंजारी और पुणे डिवीजन टीचर्स सीट से जयंत दिनकर असगांवकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अदिति पोहरे को अमरावती डिवीजन टीचर्स सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
23 अक्टूबर को सभी सीटों पर वोटिंग
चुनाव शेड्यूल के अनुसार, फॉर्मल नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया गया था। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी 7 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। सभी पांच सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया, सभी संबंधित औपचारिकताओं सहित, 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 October 2026 at 15:51 IST