अपडेटेड 21 March 2024 at 14:52 IST
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र में 10 मिनट में दो बार हिली धरती, सुबह-सुबह भूकंप से सहमे लोग
महाराष्ट्र के हिंगोली में 10 मिनट में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है।
महाराष्ट्र के हिंगोली में 10 मिनट में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है। हिंगोली में पहला झटका सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका 6 बजकर 19 मिनट पर दर्ज की गई। इसी तीव्रता 3.6 मापी गई।
दो झटकों के बीच राहत की बात ये है कि अबतक जानमाल की क्षति की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि, लगातार दो झटकों से लोगों में डर समा गया। महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
दो बार कांपी धरती
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नांदेड़ के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां दो बार भूकंप आया। उन्होंने बताया कि सुबह 6.09 बजे 4.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसके बाद सुबह 6.19 बजे 3.6 तीव्रता का दूसरा भूकंप का झटका आया। इनका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।
नांदेड़ के अर्धापुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने लोगों से अपील की है कि वे इस स्थिति में घबराएं नहीं। अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों की टिन की छतों पर (वजन बढ़ाने के लिए)रखे गए पत्थरों को हटाने के लिए भी कहा है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 08:09 IST