अपडेटेड 27 February 2024 at 23:36 IST
दो साल के लिए बढ़ाया गया महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का कार्यकाल
महाराष्ट्र की डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रश्मि शुक्ला का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।
Maharashtra DGP Rashmi Shukla's tenure extended for two Years: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) रश्मि शुक्ला का कार्यकाल बढ़ा दिया है। सरकार ने मंगलवार को रश्मि शुक्ला की नियुक्ति की तारीख से उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है।
गृह मंत्रालय की ओर से उनकी कार्यकाल में बढ़ोतरी को लेकर आदेश जारी किया गया। राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाली पहली महिला शुक्ला अब 3 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त होंगी। इससे पहले वो इस साल जून में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। ये पहली बार है जब राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के DGP का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है। महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी ने 9 जनवरी को DGP डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था।
शुक्ला कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को लेकर काफी सख्त रुख अपनाती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 27 February 2024 at 23:36 IST