महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे की उस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की, जिसमें ठाकरे ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के पार्टी छोड़कर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने को लेकर हमला बोला था।
- भारत
- 1 min read

शिंदे ने कहा कि अन्य दलों से कार्यकर्ताओं का शामिल होना दर्शाता है कि ‘महायुति’ गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में अच्छे बहुमत से जीत हासिल करेगा।
शिंदे ने कहा, ‘‘पार्टी छोड़ने वालों पर आदित्य ठाकरे की टिप्पणी अनुचित थी। उन्हें (शिवसेना उबाठा) ऐसी बातों में पड़ने के बजाय आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। ये लोग जिन्हें आदित्य ठाकरे ने ‘गटर’ कहा है, वे शिवसेना (उबाठा) को उसकी जगह दिखाएंगे।’’
उन्होंने आदित्य पर ‘लाडकी बहिन योजना’ की महिला लाभार्थियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 23:46 IST