Maharashtra: ठाणे में इमारत से गिरकर बच्चे की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट से गिरकर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 
Follow :
Maharashtra: ठाणे में इमारत से गिरकर बच्चे की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट से गिरकर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर बदलापुर इलाके में घटी। बच्चा अपने परिवार के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था। डोंबिवली में मनपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह इमारत की पहली मंजिल पर खेल रहा था, जहां से वह फिसलकर जमीन पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग उसे लेकर डोंबिवली स्थित एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के अनुसार, बाद में शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - केले का छिलका चमका देगा आपके दांत, जानें कैसे करें इस्तेमाल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 13:13 IST