अपडेटेड 1 August 2024 at 21:53 IST
ओलंपिक पदक विजेता कुसाले को बधाई, महाराष्ट्र के CM का नाम लिस्ट में शामिल
कुसाले ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में पहला ओलंपिक कांस्य पदक जीता, जिसके बाद देश के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महाराष्ट्र निवासी कुसाले ने खेल जगत में अपनी उपलब्धियों के जरिए देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भविष्य में होने वाली स्पर्धाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि...
कुसाले ने बृहस्पतिवार को पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में पहला ओलंपिक कांस्य पदक जीता, जिसके बाद देश के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई। भारत को अब तक तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं में मिले हैं। महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कोल्हापुर जिले के रहने वाले कुसाले ने महाराष्ट्र के सपने को साकार किया है।
पवार ने कहा, "50 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारे अपने कोल्हापुरी युवा को बधाई। मैं उसके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को सलाम करता हूं। आप यूं ही चमकते रहें और कोल्हापुर व पूरे भारत को गौरवान्वित करते रहें।" कुसाले (28) 2012 से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, लेकिन ओलंपिक में पदार्पण करने के लिए उन्हें 12 साल इंतजार करना पड़ा।
कुसाले से पहले पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भाकर और सरबजोत ने मिश्रित स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 August 2024 at 21:53 IST