महाराष्ट्र : बीड में देसी हथियार बेचने वाले गिरोह के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज
महाराष्ट्र पुलिस ने बीड जिले में देसी हथियार बेचने में शामिल छह लोगों के एक गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया।
- भारत
- 1 min read
महाराष्ट्र पुलिस ने बीड जिले में देसी हथियार बेचने में शामिल छह लोगों के एक गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गिरोह पर 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, हथियारों की तस्करी और जाली मुद्रा रखने के मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने आरोपियों ने भूमि विवाद को लेकर बीड के प्रकाश आंबेडकर नगर इलाके में एक घर में गोलीबारी की थी और निवासियों को धमकाया था।
अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और दो फरार हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 19:33 IST