BREAKING: महाराष्ट्र के बीड में बड़ा हादसा, 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, एक महिला की मौत; रेस्क्यू जारी, VIDEO

Maharashtra Beed: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में डूब गई। नाव में करीब 35 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 
Follow :

Maharashtra Beed District: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीड के माजलगांव तहसील स्थित पुरुषोत्तमपुरी में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नदी में पलट गई, नाव में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। 

बताया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने और नाव का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हो गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते बीच नदी में नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते  तेज धारा में फंस गई और नाव नदी में डूब गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

मौके पर चीख-पुकार मच गई

नाव पलटने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। नाव पलटने के बाद लोग जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगे। इस भयानक हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस बल और प्रशासनिक आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नदी में सर्च ऑपरेशन जारी

इस भयानक हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अब भी लापता हो सकते हैं, जिसके चलते नदी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील कर रहा है।
  

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 16:08 IST