समस्याओं-जरूरतों को समझना, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना...रवींद्र चव्‍हाण ने बताया BJP के सेवा दूत अभियान का असली मकसद

रवींद्र चव्हाण ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझना, उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

 
Follow :
‘सेवा दूत अभियान’ से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं': BJP | Image: X

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 1 से 25 दिसंबर 2026 तक देशभर में ‘सेवा दूत अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित मराठवाड़ा विभागीय कार्यशाला में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, सूक्ष्म नियोजन, कार्यप्रणाली और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझना, उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों के साथ काम करना चाहिए।

क्‍या है 'सेवा दूत अभियान'?

'सेवा दूत अभियान' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 से 25 दिसंबर 2026 तक चलाया जाने वाला एक 25 दिवसीय देशव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 25 दिनों तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी घर-घर और युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण राज्य के अलग अलग संभागों में जाकर बैठक कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक और कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश...संसद में परिसीमन बिल को कैसे रोकेगी कांग्रेस, क्या खड़गे का आखिरी दांव होगा कामयाब?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 November 2026 at 09:50 IST