महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, मौके पर ही 5 लोगों की मौत,VIDEO
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दर्दनाक खबर आई है, जहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की मौके ही मौत हो गई है। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
- भारत
- 2 min read
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा पर भयानक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। शुरुआती जानकारी दी है कि इस हादसे में गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने रोड जाम कर दिया है। हादसे की सही वजह, मरने वालों की संख्या और प्रशासन की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी प्रशासकीय जानकारी नहीं मिली है।
मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे
बीड जिले के माजलगांव तालुका में खामगांव-पंढरपुर नेशनल हाईवे पर शिंदेवाड़ी फाटा पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तुलजापुर दर्शन के लिए गए माजलगांव के एक परिवार की गाड़ी अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी अनुसार गाड़ी के गड्ढे में जाने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद सड़कों पर उतरे लोग
इस घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने शुरुआती जानकारी दी है कि इस हादसे में गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, पता चला है कि इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने रोड जाम कर दिया है। हादसे की सही वजह, मरने वालों की संख्या और प्रशासन की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी प्रशासकीय जानकारी नहीं मिली है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 October 2026 at 17:08 IST