महाराष्ट्र: पालघर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Arrest | Image: Representative

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी तथा लड़की यहां नालासोपारा क्षेत्र के एक ही इलाके के निवासी हैं और वह दोनों एक दूसरे को जानते थे। अचोले थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में उस समय लड़की के घर गया था, जब वह अकेली थी और उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान लड़की छह माह की गर्भवती पाई गई। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 12:28 IST