अपडेटेड 20 March 2024 at 15:31 IST

Maharashtra Accident: परभणी में यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 30 लोग घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पुल से गिर गई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं।

Follow :  
×

Share


परभणी में बस पुल से गिरी | Image: social media

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बुधवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पुल से गिर गई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना के समय बस परभणी के जिंतूर से सोलापुर की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगभग 500 किमी दूर स्थित परभणी के जिंतूर तालुका के अकोली में बस एक पुल से नीचे गिर गई।

परभणी के पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी ने कहा, 'इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल लोगों को शुरू में जिंतूर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में ले जाया गया और बाद में सभी को परभणी शहर के एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Budaun Murder: बदायूं में डबल मर्डर की कहानी, बच्चे की मां की जुबानी
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 15:31 IST