Maharashtra: 5.9 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ 3 लोग गिरफ्तार

नशीले पदार्थ के खतरे के खिलाफ चलाए गये विशेष अभियान में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 5.97 लाख रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Follow :  
×

Share


Maharashtra: 5.9 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ 3 लोग गिरफ्तार | Image: X

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नशीले पदार्थ के खतरे के खिलाफ चलाए गये विशेष अभियान में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 5.97 लाख रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने सोमवार को कल्याण शहर के आयरेगांव में रेलवे पटरियों के पास एक व्यक्ति को छिपते हुए देखा।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय, कल्याण) अतुल ज़ेंडे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि जांच के दौरान उसके पास से 1.4 लाख रुपये मूल्य का 7.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि…

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पेशे से ड्राइवर किरण शाह (42) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने छोले गांव में एक मंदिर के पास दो लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा और जांच करने पर उनके पास से 4.57 लाख रुपये मूल्य का 22.88 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले सचिन मोरे (21) और संजू लुहार (24) नामक दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश के CM ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 11:36 IST