अपडेटेड 1 March 2026 at 11:13 IST
Maharshtra: नागपुर में भीषण हादसा, विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार (1 मार्च) को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार (1 मार्च) को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी 'एसबीएल एनर्जी लिमिटेड' के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक इस बड़े धमाके के बाद कारखाने में भयंकर आग लग गई है.। जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला। तुरंत ही इस हादसे के बाद बचाव का काम शुरू हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमाका SBL कंपनी में सुबह 6 और करीब 7 बजे के बीच हुआ। धमाके के समय 32 वर्कर और 2 सुपरवाइजर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि एक दम उसने मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस फैक्ट्री में डेटोनेटर बनाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था।
कई किलोमीटर तक लोगों ने सुनी आवाजें
इस दौरान मौके पर बनी कंक्रीट की बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई है और इसकी तीव्रता साफ देखी जा सकती है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज कई किलोमीटर तक तक सुनी गई है। फिलहाल इस आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। इस धमाके की आवाज से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं कई किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री के अंदर से बड़ा सा धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारण और अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 11:13 IST