MAH LLB CET 2021 Admit Card 2021 जारी; जानें डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा पैटर्न

MAH LLB CET Admit Card 2021: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Image: Unsplash | Image: self

Maharashtra LLB CET Admit Card 2021: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra's State Common Entrance Test Cell) ने एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम (LLB Entrance Exam) के लिए एमएचटी सीईटी एलएलबी एडमिट कार्ड 2021 (MAH LLB CET Admit Card 2021) जारी किया है। बता दें, एमएचटी सीईटी एलएलबी 8 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाला है। उम्मीदवार एमएएच एलएलबी सीईटी एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एमएएच एलएलबी सीईटी 2021 में क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार राज्य भर के सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और निजी संस्थानों में 5 साल के एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने के योग्य होंगे।

इसे भी पढ़ें: IAF ने वायु सेना दिवस से पहले भव्य पूर्वाभ्यास की तस्वीरें की शेयर, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग

बता दें, एमएएच एलएलबी (MAH LLB) 3 साल के कोर्स में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। 3 साल के एमएएच एलएलबी कोर्स की परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर को होगी। जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है वह यहां दिए गए सीधे लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- महाराष्ट्र एलएलबी सीईटी एडमिट कार्ड 2021 (Maharashtra LLB CET Admit Card 2021)

MAH CET 2021 Admit Card:  एमएएच सीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • MAHLLB CET एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org . पर जाएं
  • अब होमपेज पर "एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2021" लिंक पर क्लिक करें
  • अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करें
  • आपका एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • अब इसे डाउनलोड करें आगे की जरूरत के लिए प्रिंट अपने पास रखें

MAH CET 2021 Admit Card: एमएएचसीईटी परीक्षा पैटर्न और संबंधित जानकारी

एमएएच एलएलबी प्रवेश परीक्षा 150 अंकों की होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स, कानूनी योग्यता और कानूनी तर्क के प्रश्न शामिल हैं। पेपर में गणित, लॉजिकल रीजनिंग और विश्लेषणात्मक रीजनिंग के प्रश्न भी शामिल होंगे। उम्मीदवार परीक्षा में बैठने से पहले एमएएच एलएलबी सीईटी कोर्स पर भी जा सकते हैं। दो घंटे की परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगा और यह अंग्रेजी और मराठी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Viral Video: फुट ओवर ब्रिज के नीचे फंसा एयर इंडिया का विमान, जानें क्या है पूरा मामला

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 October 2021 at 23:23 IST