डांडिया की प्रैक्‍टिस के बीच घुसे बंदूकधारी, लड़की को घसीटते हुए ले गए साथ; किडनैपिंग का LIVE वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मंदसोर में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। बदमाश बंदूक की नोक पर युवती को उठाकर ले गए। लोगों ने काफी कोशिश की लड़की को बचाने की लेकिन उसे बचा नहीं पाए, घटना का पूरा वीडियो सामने आया है।

 
Follow :

Mandsaur kidnapping Video: मध्य प्रदेश के मंदसोर में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बदमाश बंदूक की नोक पर युवती को उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवती गरबा रिहर्सल कर रही थी, तभी बदमाशों ने उसे बंदूक की नोक पर उठा लिया। बदमाशों ने युवती को सड़क पर घसीट कर अपने साथ ले गए। 

आसपास मौजूद लोगों ने युवती को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बदमाशों ने बंदूक दिखाकर सभी को पीछे धक्का मारा और डर का माहौल बना दिया। फिर भी हिम्मत दिखाते हुए कई महिलाओं युवती को बचाने के लिए आगे आई, लेकिन बदमाश इतने ताकतवर थे कि सभी को पीछे धक्का देते गए।

युवती के परिवारजनों पर अपहरण का आरोप 

अपहरण का आरोप युवती के परिवारजनों पर ही लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने की नाकाबंदी और आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने देर रात नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, करीब 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं तमाम प्रयास कर युवती को अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छुड़वा लिया गया, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मंदसोर के खानपुरा का मामला

यह मामला मंदसोर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मंदसोर में युवती का अपहरण एक गंभीर मामला है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और युवती की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है। 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा मर्द से अफेयर किया तो बुरी फंसेगी गर्लफ्रेंड, पत्नी लेगी एक्शन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 15:02 IST