BREAKING: MP के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने के बाद मच गई चीख-पुकार, 5 मजदूरों की मौत
पन्ना जिले के अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कुएं में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत अचानक मिट्टी धंसने से हो गई।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़े हादसे की जानकारी आ रही है। अजयगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा अंतर्गत नयापुरवा में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। निर्माणाधीन कुएं के अचानक धंस जाने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी पांचों मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचान कार्य जारी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, बीते 10 दिनों से बिन्नू अहिरवार के खेत में कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक कुएं की मिट्टी भरभरा कर धंस गई। उस समय पांच मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे, जबकि दो अन्य मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए हुए थे।
खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे मजदूर बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है।
पांच मजदूरों की मौके पर मौत
चीख पुकार मचते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, समेत पांच मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को शवों बाहर निकाला गया।
राहत बचाव कार्य मौके पर जारी
पन्ना जिला जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में पांचों मजदूरों की मौत हो गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 15:18 IST