अपडेटेड 11 October 2024 at 15:55 IST

उज्जैन: कांग्रेस के पूर्व पार्षद कलीम खान की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटों पर लगा आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।

Follow :  
×

Share


Ujjain: Former Congress councilor Kaleem Khan shot dead | Image: Republic

सत्य विजय सिंह

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। हैरानी वाली बात ये है कि परिजनों ने पूर्व पार्षद की पत्नी और बेटों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी उन पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास किए गए थे। उसे दौरान उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक कि यह हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। फौरन पुलिस को सूचित किया गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

हाजी गुड्डू कलीम खान की गोली मारकर हत्या

उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व पार्षद और हाजी गुड्डू कलीम खान की शुक्रवार सुबह 4 बजे के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी में स्थित घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोली मारी है। परिवार के लोगों ने गुड्डू की हत्या के लिए उनकी पत्नी और दो बेटों पर आरोप लगाए है। गुड्डू ने पिछले 12 साल से तीनों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

4 अक्टूबर को भी हुआ था जानलेवा हमला

बताया जाता है कि नीलगंगा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड पर 4 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के समय भी पूर्व पार्षद कलीम खान उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमला हुआ था। इस दौरान कार से आए हमलवारों ने उन पर पिस्टल से तीन फायर किए। जान बचाने के लिए वे पास के नाले में कूद गए। इससे उन्हें हाथ में फ्रेक्चर हुआ और गोली छूकर निकली थी।

इसे भी पढ़ें: J&K में 370 की बहाली की मांग पर उमर अब्दुल्ला ने क्यों लिया यू-टर्न?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 October 2024 at 15:55 IST