BREAKING: ट्विशा शर्मा मौत मामले में MP सरकार का बड़ा एक्शन, CBI जांच की सिफारिश की; आरोपी पति अभी भी फरार
हाई प्रोफाइल मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए CBI जांच की सिफारिश की है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने नोएडा की बेटी की मौत की CBI जांच की सिफारिश की है। मामले हाई प्रोफाइल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद कहा था कि हम परिवार के साथ खड़ें है। उन्हें न्याय दिलाने में हर सहयोग करेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश की। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बीते दिनों सीएम मोहन यादव से मुलाकात की थी, उनके साथ कुछ रिटायर्ड सैनिक भी थे। परिवार ने मांग की थी कि वे शीघ्र ही CBI को पत्र लिखकर इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आग्रह करेंगे।
ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच
पीड़ित परिवारों की मांग को मानते हुए राज्य सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश की है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।
कैसे हुई थी मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत
बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही थी। हालांकि उनके परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है।
अब भी एम्स भोपाल में है ट्विशा का शव
ट्विशा के परिवार ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। पुलिस ने ट्विशा के परिवार को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द शव की कस्टडी लेने को कहा है, क्योंकि शव के सड़ने (Decompose) का खतरा बढ़ गया है। ट्विशा का शव 13 मई से एम्स भोपाल की मॉर्चुरी में रखा है।
पति समर्थ सिंह अब तक फरार
ट्विशा का पति समर्थ सिंह घटना के बाद से ही फरार है। मामले में ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आरोपी जज सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ अपील पर आज सुनवाई होनी है। ट्विशा के परिवार की तरफ से समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका दाखिल है। इसपर पर फैसला आएगा, क्योंकि समर्थ सिंह ने फिलहाल लोअर कोर्ट से खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में फिर से अग्रिम जमानत मांगी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 12:33 IST