'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया...', मिस प्रिटी इंडिया' निधि तिवारी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, आखिरी पोस्‍ट में बयां किया था दर्द

पुलिस के मुताबिक 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी हैं। निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी।

 
Follow :
'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया...', मिस प्रिटी इंडिया' निधि तिवारी ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, आखिरी पोस्‍ट में बंया किया था दर्द | Image: Instagram

"इस अधूरे द‍िल को किसी ने पूरा नहीं क‍िया, मैने खुद से पूरा कर दिया। इसल‍िए कहा जाता है खुद से प्‍यार करो किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो किसी और में आख‍िर कब तक तलाशोगे खुद को?" इन्‍हीं अल्‍फाजों के साथ आखरी सांस लेकर मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली की फेमस सोशल मीड‍िया इन्फ्लुएंसर न‍िध‍ि त‍िवारी ने दुन‍िया छोड़ दी। निधि तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर फंदे से लटकता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि निधि ने खुदकुशी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी हैं। निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। इसके बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की। फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात 9 से 10 बजे के बीच घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। निधि ने खाना खाने से इनकार कर दिया और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद घरवाले भी सोने चले गए।

घरवालों ने बताया- रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा, तो निधि का शव फंदे पर लटका था।

फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स 

30 साल की  निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चेहरा थी। फेसबुक पर उसके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करती थी और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में खिताब भी अपने नाम कर चुकी थी।

मां और बहन के साथ रहती थी निधि तिवारी

सिंगरौली में वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। निधि के पिता अशोक तिवारी परिवार से अलग रहते हैं।

ब्यूटी क्विन थी निधि

निधि की सिंगरौली में अलग पहचान थी। उसे लोग ब्यूटी क्विन भी कहते थे। बड़े और हाइप्रोफाइल इवेंट में जाती थी। 2024 में वह मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीत चुकी है। करीबी लोग बताते हैं कि वह फिल्म में भी काम करना चाहती थी।

झारस जब बाल सैया जी... पर आखिरी रील

वहीं, निधि तिवारी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आखिरी रील भोजपुरी गाने पर है। वह झारस जब बाल सैया जी... गाने पर रील बनाई है। इसे हजारों लोगों ने देखा है।

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से हो रही पड़ताल

घटना की सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फोन कॉल रिकॉर्ड्स और बातचीत के आधार पर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के शिष्‍य रसिक दुलारी की मौत खुदकुशी या कुछ और, कैसे कटा प्राइवेट पार्ट? कमरे से मिला खून से सना ग्राइंडर, पुलिस कर रही जांच
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 September 2026 at 09:19 IST