अपडेटेड 18 February 2026 at 21:32 IST

MP: पति ने पत्नी का बनाया प्राइवेट VIDEO, रिश्तेदारों को भेजा और सोशल मीडिया पर कर दिया VIRAL; कट्टा लेकर पहुंचा ससुराल फिर...

Rewa crime news : रीवा में शिवम साहू नाम के शख्स ने पोर्न स्टार बनने की चाहत में अपनी पत्नी का 13 मिनट का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर वायरल कर दिया। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

Follow :  
×

Share


पति ने वायरल किया पत्नी का प्राइवेट VIDEO | Image: X

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर वायरल कर दिया। आरोपी की पहचान शिवम साहू के रूप में हुई है।

आरोपी शिवम साहू की शादी पीड़ित से 10 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। उसने कुल 3 लाख रुपये दहेज की मांग की, जिसमें से 2 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन बाकी राशि के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा। दहेज न मिलने पर उसने पत्नी को धमकियां भी दीं।

पोर्न स्टार बनने की सनक

आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को पोर्न स्टार बनाने की सनक में था। आरोप है कि इसी चाहत में उसने दिसंबर 2025 में अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने के दौरान 13 मिनट 14 सेकंड का प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने इस वीडियो को रिश्तेदारों को भेजा, सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया, जिससे वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

आरोपी को करतूत का अफसोस नहीं

जब पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपी ने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह जानबूझकर किया ताकि लोग उसे पहचानें और वह फेमस हो जाए। आरोपी ने कथित तौर पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

आरोपी 12 फरवरी 2026 को हथियार लेकर पल्सर बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की सूचना पर रीवा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी, महिला की निजता का उल्लंघन, आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: AI समिट में फजीहत कराने के बाद Galgotias University ने मांगी सार्वजनिक माफी, पवेलियन में मौजूद प्रतिनिधि पर फोड़ा ठीकरा 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 21:32 IST