अपडेटेड 28 May 2025 at 14:56 IST

MP: महिलाओं से अश्लीलता करने वाला ‘साहिल शूटर’ गिरफ्तार, आरोपी का निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 18 मई को मेले से लौट रही बोहरा समाज की महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़, गाली-गलौच और अश्लील हरकतों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


MP Women molestation case: मध्य प्रदेश के श्योपुर में 18 मई को मेले से लौट रही बोहरा समाज की महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़, गाली-गलौच और अश्लील हरकतों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम साहिल उर्फ साहिल शूटर बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालते हुए आम जनता के सामने बाजार में घुमाया।

शर्मनाक घटना 18 मई की रात उस वक्त हुई जब बोहरा समाज की महिलाएं मेले से अपने घर लौट रही थीं। दो युवकों ने महिलाओं के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ और गाली-गलौच की बल्कि पथराव और अश्लील हरकतें भी की थीं। महिलाओं ने साहस दिखाते हुए तुरंत इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी साहिल शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी साहिल का निकाला जुलूस, फरार है दूसरा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी साहिल का जुलूस निकाला गया ताकी, अपराध के खिलाफ डर और महिला सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद शहर के लोगों में गुस्सा था। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसको लेकर मामला बढ़ता चला गया। 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल

यह घटना एक बार फिर इस बात पर ध्यान देने को मजबूर करती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। बोहरा समाज की पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से कड़ी सजा की मांग की है। इसके अलावा श्योपुर की इस शर्मनाक घटना ने समाज को एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि सख्त और समयबद्ध कार्रवाई से ही संभव है। 

आरोपी साहिल शूटर की गिरफ्तारी और उसका बाजार में जुलूस निकालना, एक संदेश जरूर है, लेकिन यह तब तक अधूरा है जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती। पीड़ितों को न्याय दिलाना और ऐसे अपराधों की रोकना ही पुलिस प्रशासन और समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही, यह घटना इस ओर भी इशारा करती है कि हमें अपने सामाजिक ताने-बाने में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़ें: कैंसर में हिना खान के लिए बॉयफ्रेंड के अलावा और किसने मुंडवाया सिर?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 May 2025 at 14:56 IST