अपडेटेड 15 March 2025 at 20:52 IST

MP: होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात 54 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


हार्टअटैक से मौत | Image: Pixabay

मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात 54 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) रूपेश द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि निरीक्षक संजय पाठक शुक्रवार को जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बेटमा कस्बे में ड्यूटी पर थे।

उन्होंने बताया कि पाठक ने अपने सहकर्मियों से सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पाठक ने अपने सहकर्मियों से सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पाठक भोपाल के रहने वाले थे।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 March 2025 at 20:52 IST