अपडेटेड 9 February 2026 at 22:51 IST
MP: मुरैना में बड़ा हादसा, मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत; प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग घायल
मुरैना जिले के अहरौली गांव में एक मंदिर की छत गिर जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जबकि प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। एक मंदिर की छत गिर जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जबकि प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैलारस थाना इलाके की घटना बताई जा रही है।
मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर में सोमवार, 9 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया। अचानक मंदिर के छत ढह जाने से 3 बच्चियों की दबकर मौत हो गई। मंदिर की पटिया टूटने से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी समय ये घटना हो गया। हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत
हादसे में जिन बच्चियों की मौत हुई है वो अहरौली गांव की ही रहने वाली थी। मुंगावली से गौड़ समाज के लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद लेने गांव की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इधर मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। जब महिलाएं, बच्चों की भारी भीड़ थी, तभी मंदिर के ऊपर हो रहे निर्माण के दौरान छत गिर गई।
हादसे में कई लोग घायल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फौरन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मगर तीन बच्चियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 4 महिला और कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश गौड़ अपनी पत्नी गुड्डी और बेटी मानसी के साथ अपने पैतृक गांव अहरौली में चावल माता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आया था इसी दौरान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाया वही पास में खेल रही मासूम बच्चियों प्रसाद लेने मंदिर में अंदर गई तो अचानक मंदिर की छत भर भर कर गिर पड़ी जिसके मालवी में कुल 10 व्यक्ति दवे थे दिन में आठ मासूम बच्चियों और दंपति थे वही ग्रामीणों ने दौड़कर मालवा हटाया तो उसमें तीन मासूम बच्चियों को मृत पाया और अन्य घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियां वैष्णवी सिकरवार (11), करिश्मा गोस्वामी (9) और छाया गोस्वामी (7) अपने परिवारों की उम्मीद थीं, जिनकी असमय मौत से गांव शोक में डूब गया है। कैलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। अहरौली गांव स्थित मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 22:35 IST