बंदर भगा रहा था युवक, तार से अचानक छू गया रॉड और...सेकेंड से भी कम समय में हुई मौत; रौंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने
छतरपुर में एक युवक को बंदर भगाना इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान ही चली गई। युवक की मौत का रौंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO सामने आया है।
- भारत
- 2 min read
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक को बंदर भगाना महंगा पड़ गया। जिस लोहे के रॉड से बंदर भगा रहा था, वो हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। करेंट लगने से युवक की सेकेंड से भी कम समय में मौत हो गई। अब पूरी घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। लाइव मौत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल खौफनाक वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि घर में घुसे बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा एक युवक अचानक अपनी ही लोहे की रॉड से करंट का शिकार बन जाता है। करंट लगते ही उसके पूरी शरीर में आग लग जाती है और चंद सेंकेड में मौके पर उसकी मौत हो जाती बै।
बंदर भगाने में युवक की गई जान
युवक बंदर को लोहे डंडे से भगाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने डंडा ऊपर उठाया, वह पास से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गया। युवक के शरीर में तुरंत करंट दौड़ गया और उसकी शरीर में आग लग गई। अगले ही पल वह जमीन पर गिर पड़ा और फिर उठ नहीं सका।
मौत का लाइव वीडियो देख कांप जाएगा रूह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना मात्र कुछ पलों में घट गई। युवक बंदर को भगाने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर रहा था, जो उसके लिए घातक साबित हुआ। यह घटना एक बार फिर से हाईटेंशन लाइनों के आसपास सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 08:59 IST