अपडेटेड 12 October 2024 at 21:50 IST

MP: दशहरे पर उमरिया में छाया मातम, मूर्ति विसर्जन करते हुए 2 युवक डूबे, एक का मिला शव

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे 20 वर्षीय एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के जांच अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है।

Follow :  
×

Share


मध्य प्रदेश के उमरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक डूबे | Image: Unsplash

Madhya Pradesh, Umaria: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे 20 वर्षीय एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के जांच अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पटेल, श्वेत पलास तालाब में देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबे एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह खुद भी डूब गया।

यादव ने बताया कि वह व्यक्ति तो तैरकर सुरक्षित निकल गया, लेकिन डूबने के कारण पटेल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पटेल का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य जलाशय में देवी की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति डूब गया, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान अजय बैगा (30) के रूप में हुई है और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीते तो क्या एकनाथ शिंदे फिर बनेंगे CM?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 12 October 2024 at 21:50 IST