अपडेटेड 27 March 2026 at 09:16 IST

MP: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 5 घायल; ग्वालियर के शीतला मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के पास बीती रात हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है।

Follow :  
×

Share


MP Road Accident | Image: Republic

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घटना थाटीपुर जैन मंदिर के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार परिवार शीतला मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के पास गुरुवार देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका ग्वालियर के अस्पताल में ईलाज रहा है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में कुल 9 लोग सवार थे।

जैन मंदिर के पास भीषण हादसे में 4 की मौत

CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया, "रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। मामले में एक स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया गया है, चालक पहले बस स्टैंड पर एक गाड़ी को टक्कर मार कर भाग रहा था। जैन मंदिर के पास उसने एक ऑटो में टक्कर मारी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है, 5 का इलाज जारी है।"

नशे में था स्कॉर्पियो चालक 

घायलों ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक नशे में था और वो लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। स्कॉर्पियो में वो अकेला था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत सेमरिया हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई तो लगभग 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 


 

यह भी पढ़ें: कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार, मंत्रालय ने बताई सच्चाई

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 07:20 IST