अपडेटेड 18 February 2026 at 08:43 IST
MP Budget 2026: आज आएगा मध्य प्रदेश सरकार का पहला पेपरलेस बजट, मोहन सरकार पेशी करेगी तीन साल का रोड मैप
मोहन यादव सरकार का कार्यकाल का तीसरा बजट आज, बुधवार सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। यह राज्य का पहला पेपरलेस बजट होगा, जिसमें अगले तीन साल के रोड मैप को पेश किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार आज,18 फरवरी 2026 को राज्य का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। यह मोहन यादव सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट और राज्य का पहला पेपरलेस बजट होगा। बजट पेश करने से पूर्व CM मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई।
मोहन यादव सरकार का कार्यकाल का तीसरा बजट आज, बुधवार सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इस बार का बजट अनुमानित रूप से 4.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें नगर विकास, ग्रामीण क्षेत्र, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा। एग्रीकल्चर सेक्टर पर फोकस सबसे ज्यादा होगा क्योंकि सरकार ने साल 2026 को एग्रीकल्चर ईयर घोषित किया है।
पहली बार पेश होगा पेपरलेस बजट
सरकार ने इस बजट को पेपरलेस (डिजिटल) बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस साल से बजट बुकलेट के भारी बंडल नहीं होंगे, सिर्फ फाइनेंस मिनिस्टर का बजट भाषण और बजट हैंडआउट ही कम संख्या में छापे जाएंगे। यह राज्य में ई-ऑफिस सिस्टम और ई-कैबिनेट लागू होने के बाद हुआ है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट के माध्यम से बजट भाषण पढ़ेंगे।
बजट में इन वर्गो पर विशेष फोकस
अगले साल 2027 में होने वाले पंचायत एवं निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए बजट को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता के लिए कई राहत भरी घोषणाएं अपेक्षित हैं, हालांकि नई बड़ी योजनाओं की संख्या सीमित रह सकती है। जनता पर सीधा कर बोझ नहीं बढ़ाने का संकेत है, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए बकाया वसूली और अन्य माध्यमों पर फोकस रहेगा।
इतने लाख करोड़ का हो सकता है बजट
MP सरकार ने पहले ही ऐलान किया था कि साल 2028 तक राज्य का बजट 7.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा, और 2024 और 2028 के बीच लगातार बढ़ोतरी का टारगेट है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में, राज्य का बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये था, 2026-27 के लिए, इसके लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद थी। बजट 2026 को कृषि वर्ष घोषित करने और 2028 के सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 08:43 IST