MP: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, शक के घेरे में घर का नौकर; घटना के बाद से फरार

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक घर में काम करने वाला है।

 
Follow :
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या | Image: Republic

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या शहर में सनसनी फैल गई है। रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शुरुवाती जांच में घर पर काम करने वाले पर शक की सुई गई है।

राकेश अग्रवाल ने दो दिन पहले ही एक नए नौकर को घर पर रखा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नौकर पर हत्या का शक है। वारदात के बाद से वो लापता है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने घर को गैस सिलेंडर से उड़ाने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह फरार हो गया।

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या

राकेश अग्रवाल के कुक का परिवार पास में ही रहता है। कुक ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे मैडम ने उनकी पत्नी को फोन कर बुलाया, क्योंकि दरवाजा नहीं खुल रहा था। अंदर जाने पर गैस की तेज बदबू आ रही थी। सिलेंडर से रेगुलेटर निकला हुआ था और उसमें पिन लगी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि घर को उड़ाने की पूरी कोशिश की गई थी।

घर को गैस सिलेंडर से उड़ाने की भी कोशिश

कुक के अनुसार, जिस नौकर को दो दिन पहले रखा गया था, उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच होगी। वह खुद को पंजाब का रहने वाला  बता रहा था और किसी अस्पताल से नौकरी छोड़कर यहां आया था। इससे पहले भी दो नौकर आ चुके थे, लेकिन दोनों कुछ ही दिनों में नौकरी छोड़कर चले गए थे।फिलहाल पुलिस लापता नौकर की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। मामले की गहन जांच जारी है।

वारदात के बाद से नौकर फरार

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजय कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। फॉरेंसिक टीम मौका-ए-वारदात पर सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है।

 

यह भी पढ़ें: J&K: मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मूसा, बडगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 September 2026 at 10:21 IST