MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं तो खुशी राय ने 12वीं में किया टॉप, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं टॉपर के साथ ही कैसे और कहां पर चेक कर सकते हैं परिणाम।
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणामों का रिजल्ट आ गया है। लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उत्सुकता और दिल की धड़कने बढ़ गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की दोनों ही परीक्षाओं का परिणाम आज सुबह ठीक 11 बजे जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की बेवसाइट के साथ-साथ एंड्रॉयड मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे। आइए आपको बताते हैं टॉपर कौन है।
10वीं-12वीं में किसने किया टॉप?
मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सौलंकी रही हैं। इनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।
मेरिट लिस्ट में बेटियों लहराया परचम
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट्स जारी हो गए हैं। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया है कि मेरिट लिस्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। टॉपर में ज्यादातर लड़कियों ने ही अपना स्थान बनाया है। मेरिट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं,दसवीं का 73.42% रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा, ‘ये परीक्षा परिणाम बेहद सुखद और गौरवशाली है। अनुसूचित जनजाति व आदिवासी क्षेत्रों ने बाजी मारी है, मुझे खुशी है। एक और खुशी की बात ये है कि बेटियों ने मैरिट में और रिजल्ट में फिर बाजी मारी है।’
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
अपना रिजल्ट देखने के लिए कुछ वेबसाइट हैं, उन्हें विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें-
- https://result.mponline.gov.in/
- https://www.mpbse.nic.in/
- https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
- गूगल प्ले स्टोर से एमपी बोर्ड एंड्रॉयड ऐप इंस्टॉल करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 11:40 IST