अपडेटेड 9 January 2025 at 23:49 IST

मप्र के दतिया में महिला भाजपा नेता को गोली मारी गई, घायल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कुछ लोगों ने किसी पुरानी रंजिश के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 40 वर्षीय एक महिला नेता को बृहस्पतिवार को गोली मारकर घायल कर दिया।

Follow :  
×

Share


The sarpanch had come to meet his lawyer at the time of the shooting. | Image: ANI/Representative

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कुछ लोगों ने किसी पुरानी रंजिश के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 40 वर्षीय एक महिला नेता को बृहस्पतिवार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इंदरगढ़ थाने के निरीक्षक वैभव गुप्ता ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर रतनगढ़ माता मंदिर जाते समय पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा,‘‘ गुड्डू सेंगर, सीताराम विश्वकर्मा, गुलाब सेंगर और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 23:49 IST